किशोरी को बहलाफुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, मई 31 -- दौराला थाने पहुंची एक महिला ने बड़ौत के हेवा गांव निवासी युवक पर नाबालिग बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई। थाने पर दी तहरीर में पीडित महिला ने बताया कि 29 मई को उसकी 13 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता ने बेटी की सभी संभावित स्थानो पर तलाश की, लेकिन लापता बेटी का सुराग नहीं मिला। तलाश करने के दौरान जानकारी हुई कि कालोनी में आने जाने वाला बड़ौत के हेवा गांव निवासी प्रशांत उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.