मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बेटी 15 साल की है। महिला के अनुसार बीते 14 सतंबर को दोपहर करीब एक बजे बेटी घर से बिना बताए निकली और लापता हो गई। आरोप लगाया कि कोई युवक उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। एसएचओ पाकबड़ा योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.