शामली, अप्रैल 30 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के मसावी गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। मामला दो अलग पक्षों के बीच का होने के कारण पुलिस ने किशोरी की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू कर दी। हिंदू संगठनों ने इस पर रोष जताया है। किशोरी की तत्काल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है। थाना भवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी पीड़ित महिला ने थाना भवन थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि गांव निवासी आरोपी आस मोहम्मद पुत्र मुकरर्म शादी शुदा व्यक्ति है। आरोप है कि 26 अप्रैल में आरोपी आसमोहम्मद उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना भवन पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.