किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी बहन और बहनोई संग गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मई 19 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने सात मई को 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की शिकायत पुलिस से की थी। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर बयान दर्ज कराए थे। आरोपी समीर निवासी राधा विहार बहनोई मोनिस खान और उसकी बहन पिंकी निवासी राधा विहार को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.