गौरीगंज, मई 2 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री बीते शुक्रवार की दोपहर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। जो वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में यह जानकारी मिली है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनकी पुत्री ने बात किया था। जिसके बाद ही वह घर से गई थी। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाबालिग को ले जाने में तीन नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.