इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी को बहलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित चाचा के अनुसार 15 अप्रैल को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में मीरखपुर पुठिया निवासी अमन भी शामिल हुआ था। आरोप है कि अमन ने अपनी बाइक पीड़ित के घर पर खड़ी की और उसी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसकी 15 वर्षीय भतीजी को बहलाकर अपने साथ ले गया। सुबह जब किशोरी घर लौटी तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डर के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की जा सकी। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज बाद में वह भतीजी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरो...