श्रावस्ती, मार्च 23 -- श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी का बहका फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसे जानमाल की धमकी देकर छोड़ दिया गया। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बाहुबुलिया निवासी फिरोज पुत्र मुंशरीफ के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय ने फिरोज को तुलसीपुर के गौरीडिहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरूद्ध जरूरी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय थाने में आरोपी के विरुद्ध एक केस पहले से भी दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...