गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को फेसबुक पर बदनाम करने और रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने एक नामजद आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की कटेया थाना क्षेत्र के बेइली दसौंधी गांव निवासी राजेश मिश्रा है। शुक्रवार को पूछताछ के बाद साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि किशोरी ने तीन जून 2025 को जब अपना फेसबुक अकाउंट चेक किया तो वह चौंक गई। उसके फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तस्वीर बनाई गई थी और उसके साथ अश्लील शब्द लिखे गए थे। इसके अलावा आपत्तिजनक आवाज वाले वीडियो भी फेसबुक पर अपलोड किए गए थे। फेसबुक प्रोफाइल की जांच करने पर पता चला कि 'आरके मिश्रा' नाम की फेसबुक प्रोफाइल से फर्जी आईडी बनाकर किश...