गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार से किशोरी को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर ले जा रहे तीन आरोपितों को पकड़वाने में मदद करने वाले होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सोमवार को सम्मानित किया। होमगार्ड ने अपनी सतर्कता के कारण न सिर्फ किशोरी को आरोपितों के चंगुल से बचाया बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजवाने में भी मदद की। जांच में सामने आया है कि जिस ई-रिक्शा से यह वारदात हुई उसे एक आरोपित किराए पर लेकर चला रहा था। पुलिस की जांच में आरोपितों को कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे कार्मल रोड पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की रांग साइड से आ रहे ई-रिक्शा पर पड़ी तो उन्होंने रोका। ई-रिक्शा में तीन युवक और एक किशोरी बैठी थी जो खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.