मेरठ, जून 23 -- खरखौदा के धंतला गांव के जंगल में 60 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी को खेत के नलकूप पर बंधक बनाकर रेप किया। किशोरी को बेहोशी की हालत में आरोपी ने बाग में फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी पर भर्ती कराया और पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना मुंडाली निवासी व्यक्ति ने गांव धंतला के जंगल में आम का बाग किराये पर ले रखा है। उसकी बेटी खरखौदा में रोजाना सिलाई सीखने आती जाती है। रविवार शाम में वह सिलाई सेंटर से धंतला जा रही थी। खरखौदा मोहिउद्दीनपुर मोड़ के पास गांव धंतला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध ने उसे घर छोड़ने की बात कह अपनी बाइक पर लिफ्ट दी। आरोपी ने धंतला के जंगल में ले जाकर एक नलकूप पर उसे बंधक बना लिया और रात में कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी...