किशोरी को बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म
अलीगढ़, जुलाई 10 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण, बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देने और सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हाथरस निवासी किशोरी 23 जून को अकराबाद स्थित रिश्तेदार के घर आते समय लापता हो गई थी। परिजनों की खोजबीन के बाद वह 7 जुलाई को वापस लौटी और आपबीती बताई। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने बेटी को 15 दिनों तक एक मकान में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस साक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.