बिजनौर, मार्च 28 -- शेरकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी एक व्यक्ति के अनुसार, उनकी पुत्री 26 मार्च की रात को घर में उनके साथ सो रही थी। रात लगभग 2 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज से उनकी नींद खुली। जब उन्होंने अपनी पुत्री को उसके बिस्तर पर नहीं पाया तो वह घबरा गए। तुरंत घर के मुख्य गेट की ओर गए, जहां उन्होंने ताला खुला पाया। परिवार ने आशंका जताई है कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनकी पुत्री पर विवाह का दबाव बना रहा था। मना करने पर धमकी भी दी थी। परिवार को यह भी डर है कि लड़की के सा...