मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- मझोला थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को संभल के युवक ने जाल में फंसा लिया। अपने दोस्त के यहां उसे लेजाकर आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने का ड्रामा किया और पीड़िता को अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसके भाई ने भी किशोरी से दुश्कर्म किया। आरोपियों की मां ने भी उनका साथ दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मझोला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मेरठ में नौकरी करता है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी बृजेश उसके घर के बाहर चक्कर लगाकर अपने मोबाइल नंबर की पर्ची डालता था। उसी दौरान युवक की 15 वर्षीय बहन को वह पर्ची मिली और उसने उस पर कॉल कर दी। आरोप है कि इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.