देवरिया, फरवरी 2 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। रंजिश में कुछ लोगों ने एक किशोरी की पिटाई कर दी। थाना क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी धर्मेंद्र राव की पुत्री त्रिषया घर पर अकेली थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर बगल के ही दुर्गावती देवी पत्नी रविंद्र सिंह व रविंद्र सिंह पुत्र शीतल सिंह ने घर में घुसकर किशोरी को मारपीट दिया जिसे उसका सर फट जाने से वह बेहोश हो गई। पीड़ित की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.