गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने शादी न होने पर रिश्तेदार की किशोरी को अपने भाई के साथ मिलकर अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को ट्रेन से बिहार में गया के पास एक गांव में ले गए, जहां उसे पांच दिनों तक अंधेरे कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी किशोरी को खोड़ा पुस्ता पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। खोड़ा की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की 14 वर्षीय बड़ी बेटी 29 अगस्त की सुबह लगभग दस बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। वह तीन दिन तक बेटी की तलाश करते रहे। बेटी की तलाश में दिल्ली, नोएडा, फर्रुखाबाद और एटा में रिश्तेदारों के यहां भी गए, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। एक सितंबर को उन्होंने थाने में बेटी ...