चित्रकूट, अप्रैल 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित सीतापुर कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को बहाने से नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने अगवा करने का प्रयास किया। अचेत हालत में युवक किशोरी को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसी दौरान जीआरपी की नजर पड़ी तो किशोरी को बचा लिया। कर्वी कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता गुरुवार को कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 27 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी। रास्ते में उसे मोहित गोस्वामी मिला। वह अपने हाथ में पानी की बोतल लिए हुए था। उसने उसे पानी पीने को कहा। उसने जब बोतल का पानी पी लिया तो कुछ ही देर बाद चक्कर जैसा आने लगा। वह वहीं पर बैठ गई। तभी मोहित ने ई-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.