कौशाम्बी, जुलाई 24 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही शातिर लेकर फरार हो गया है। मां का आरोप है कि किशोरी को आरोपी धर्मांतरण के लिए लेकर गायब हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी, उसकी मां व नाना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में 21 जुलाई की रात नौ बजे गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी की मां ने गांव के ही युवक अली खान के खिलाफ चरवा थाना पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें- लड़की का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण कराके निकाह, फिर 2 बार गर्भपात; सिपाही समेत 12 FIR आरोप लगाया कि अली खान ने उसकी बेटी को फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और लेकर भाग निकला। आरोपी लगाया कि वह बेटी का धर्मातंरण कराने की पूरी कोशिश कर ...