हरदोई, मार्च 2 -- बावन, संवाददाता। लगभग पांच महीने पहले लापता हुई किशोरी तलाश के बाद भी कही पता नही चल रहा है। इस मामले में अब तक चार विवेचक बदल चुके है। पुलिस इस किशोरी को तलाश करने के लिए हरदोई समेत आसपास के जिलों में पोस्टर लगा रही है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव बहोरवापुर से पांच माह पहले घर से चारा लेने के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी अचानक से लापता हो गयी। परिजनों ने कोतवाली लोनार में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस जबसे ही किशोरी को तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक सफलता नही मिली है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पांच सितंबर की दोपहर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। पुलिस ने इसे ढूंढने की काफी कोशिश की। लेकिन सफलता नही मिली। सबसे पहले इस मामले कि विवेचना बावन चौकी पर तैनात सबइंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा को मिली थी। बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.