सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र में छह साल पहले किशोरी को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी महंथ पुत्र रामकिशोर निवासी परसौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे प्रभारी जज श्याम मोहन जायसवाल ने जेल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृत किशोरी की मां अर्चना देवी पत्नी प्रदीप सिंह ने 22 सितम्बर 2020 को बेटी श्रद्धा की हत्या का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि टणरसा मजरे ऐंजर मेंमामूली विवाद में नल पर पानी भर रही किशोरी श्रद्धा को अकेली पाकर गांव के जग बरन, सुभाष सिंह, जय करन और और महंत पुत्र रामकिशोर ने उसका हाथ-पैर और मुंह बांध दिया और केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। यह भी पढ़ें- युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने में पति दोषी श्रद्धा ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ में दम तोड़ दिया था...