संभल, मार्च 6 -- नखासा थाना क्षेत्र के जालब सराय गांव में होली के दौरान किशोरी को जबरन रंग लगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव निवासी योगेंद्र पुत्र सीताराम की बेटी कामिनी कहीं जा रही थी। इसी दौरान गांव के प्रदीप उर्फ भोले पुत्र वीर सिंह ने उसे रास्ते में रोककर जबरन रंग लगाने की कोशिश की। किशोरी के परिजनों ने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि विरोध से नाराज होकर प्रदीप उर्फ भोले अपने भाई राजेश और कुछ अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया। वहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में योगेंद्र, उनकी पत्नी मिथिलेश और संजय घायल हो गए...