मेरठ, अगस्त 8 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार शाम 14 वर्षीय किशोरी को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि काफी तलाश के बाद किशोरी बदहवास हालत में घर के बाहर मिली। उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। परिजनों ने किशोरी के साथ रेप की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई थी। किशोरी के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: मसवासी में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान आरोपियों के बारे ...