बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में कुछ लोग घर में घुसकर जबरन किशोरी को अपने साथ ले गए। जिसके बाद एक युवक से उसका निकाह करा दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी स्वयं गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी निवासी यासमीन पत्नी सरीफ ने बताया कि बीते वर्ष उसके पति का इंतकाल हो गया था। उसके एक पुत्र व दो बेटियां है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की देखभाल करती है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर एक बजे सन्नो, फिरोज, आकिल, सचिन, सोहेल और करीब आठ-दस अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप, केस दर्ज जिसके बाद उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ले जाने लगे। पीड़िता ने जब विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी बेटी को जबरन ले गए। ...