हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 26 -- यूपी में बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में कुछ लोग घर में घुसकर किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए और एक युवक से उसका निकाह करा दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस गहनता से जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने बताया कि बीते वर्ष उसके पति का इंतकाल हो गया था। उसके एक पुत्र और दो बेटियां हैं। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की देखभाल करती है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर सन्नो, फिरोज, आकिल, सचिन, सोहेल और आठ-दस अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। उसकी 17 वर्षीय पुत्री को जबरन ले जाने लगे। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बेटी को ले गए। आरोप है कि आकिल ने किशोरी को अपनी दुकान पर ले जाकर जबरन सोहेल के साथ उसका निकाह करा दिया। पीड़िता उनकी दुकान पर पहुंची, त...