आगरा, मई 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को रात में घर से अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी से पूछताछ करने पर कोई जबाव नहीं मिलने पर उसने पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला ने बताया है कि घटना गत तीन मई 2026 की रात करीब 9 बजे की है। महिला घर के अंदर सो रही थी, जबकि उसकी बेटी बरामदे में सो रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वह उठी तो उसे बेटी बरामदे में नहीं मिली। उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी को एक युवक उठाकर ले गया है। वह संबंधित युवक के घर भी पहुंची, लेकिन उसने उसकी बेटी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही। आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय वारदात को अंजाम न दे दे। उसने पुलिस से बेटी के सकुशल बरामदगी की मांग की है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.