फिरोजाबाद, मार्च 22 -- थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार को गलत मंशा से बालिका को बंद पड़े मकान में ले जाने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को घिरता देख भागने की नीयत से पुलिस टीम पर भी फायरिंग की थी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में दबिशें दे रही है। जिसने किशोरी को बुलाया था। घटना शनिवार दोपहर थाना उत्तर क्षेत्र में हुई। एक 13 वर्षीय किशोरी को अलीशान ने कोटला चुंगी पर बुलाया था। यहां से वह अपने दोस्त मोहम्मद फरमान के साथ किशोरी को एक बंद कमरे में ले गया। जहां पर उन्होंने किशोरी पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया तथा तमंचे से धमकाया। इस दौरान कुछ लोगों के पहुंच जाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.