फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- जहानगंज, संवाददाता। एक गांव निवासी युवक ने दो दिन पहले किशोरी को खेत में खींच लिया था। किसी तरह से वह बचकर निकल आयी थी। इस मामले में जब ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया था तो ऐसे में पुलिस ने एक गांव के रहने वाले मुसायद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस की टीम इसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। घर वालों का आरोप है कि जब इसे पकड़कर दिया गया था तो छोड़ा क्यों गया। फिलहाल अभी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इसके चलते घर वालों का गुस्सा बढ़ रहा है। पुलिस के रवैये पर परिवार के लोग नाराज है। यह भी पढ़ें- किशोरी को खेत में खींचने वाले युवक की तलाश जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...