बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रनियापुर गोबरही गांव में एक किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतका की नानी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि आठ मार्च को हिमांशी तिवारी पुत्री रक्षा राम का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था। घटना को 25 दिन बीत चुके थे, तब जाकर यह मुकदमा दर्ज हो सका। दर्दनाक यह भी है कि लगभग एक वर्ष पूर्व हिमांशी की मां लक्ष्मी भी इसी तरह फांसी लगाकर जान दे चुकी थीं।मृतका की नानी रामावती पत्नी दीनदयाल, निवासिनी डोलकुंआ मजरे हरैया, ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी का विवाह करीब 25 वर्ष पूर्व रनियापुर गोबरही निवासी रक्षा राम से हुआ था। बेटी की मृत्यु के बाद ...