आगरा, मार्च 20 -- बिचपुरी (जगदीशपुरा) नहर के पास क्लीनिक चलाने वाला एक झोलाछाप आरोपों के कठघरे में है। पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी उसके क्लीनिक में बंद मिली। किशोरी ने अंदर से शटर पीटा, शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। क्लीनिक खुलवाया गया तब किशोरी बाहर आई। किशोरी की मां ने डॉक्टर के खिलाफ बंधक बनाने का मुकदमा लिखाया है। साथ ही अप्रिय घटना की आशंका जताई है। घटना 17 मार्च की है। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी घर से गायब थी। घर के बराबर में क्लीनिक है। बेटी क्लीनिक में बंद मिली। अंदर बंद कैसे हो गई, यह जांच का विषय है। बेटी के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। यह चिंता उन्हें सताए जा रही है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी बच्चों के साथ छुपा छिपाई खेल रही थी। वह क्लीनिक में तख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.