मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- पारू। थाना क्षेत्र के गांव से 11 मार्च की देर शाम किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के परिजन ने दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय पुत्री पड़ोस में शादी समारोह में गई थी। वहां से पुत्री को अगवा कर लिया गया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...