कौशाम्बी, जून 5 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 24 मई की सुबह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही चंद्र प्रकाश उर्फ चंद्रिका सोनकर बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक, इस बाबत पूछताछ करने जाने पर आरोपी के भाई नीरज, गोलू व मां ने गाली-गलौज किया। पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी। मामले की शिकायत पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों एवं किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी अलर्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के मामले में चार पर केस यह भी पढ़ें- किशोरी अगवा, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...