कौशाम्बी, जुलाई 13 -- खेतों की ओर गई करारी इलाके की किशोरी का वर्ग विशेष के युवक ने अपहरण कर लिया। इसका उलाहना देने जाने पर उसके भाई व मां ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह की धमकी दी। मामले की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों एवं किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। करारी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 11 जुलाई की रात दैनिक क्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी। आरोप है कि वहां से गुवारा तैयबपुर निवासी सलमान पुत्र मुख्तार ने बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया। किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पीड़ित पिता के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी के घर उलाहना देने गया। आरोपी के छोटे भाई व मां ने जातिसू...