किशोरी को किया अगवा, तीन पर रिपोर्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- किशोरी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर निवासी महिला का आरोप है कि उसकी 19 साल की पुत्री को कंधई थाना क्षेत्र के गांव रैया निवासी प्रमोद कुमार अपहरण कर अपने साथ ले गया। उसके साथ उसकी बहन शशिकला पत्नी विजय कुमार व विजय कुमार ने इस कृत्य में उसका सहयोग किया। जब किशोरी की मां पूरे बाबू गांव गई तो वहां से उसे आरोपी पक्ष ने धमकी देकर भगा दिया। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी पुत्री का पता नहीं लग सका। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्रमोद कुमार, शशिकला व विजय कुमार के खिलाफ अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने मामले की जांच की जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार को सौंपी गई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.