मैनपुरी, नवम्बर 20 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने गांव के ही युवक, उसके दोस्त और बहनोई के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने पुलिस से शिकायत की कि 15 नवंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री बाजार गई थी। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई। उसकी तलाश की गई तो पता चला कि गांव का ही प्रवीन पुत्र भूरे अपने बहनोई अनुराग कोरी तथा दोस्त के सहयोग से उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे बरामद किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.