किशोरी को कार में डालकर ले जाने वाले युवक समेत कई पर मुकदमा
बदायूं, मई 29 -- नाबालिग किशोरी को कार में डालकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गए। परिवार ने आरोपी युवक के पिता पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और किशोरी की तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मई की रात करीब नौ बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर के पास दुकान पर गई थी। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला कर लेजाने का मुकदमा दर्ज आरोप है कि मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर निवासी कौशल पुत्र अरविंद अपने साथी के साथ कार से आया और किशोरी को जबरन गाड़ी में डालकर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.