हाथरस, अप्रैल 8 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दुकान से सामान लेकर आ रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने किशोरी को कमरे ले जाकर छेड़खानी की। जिससे उसके कपड़े फट गए। पीड़ता के पिता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता के पिता ने कहा है कि सोमवार को सुबह 11:30 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी दुकान से सैम्पू लेकर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही राकेश कुमार उसकी बेटी को गली से उठा लिया। पकड कर एक व्यक्ति के कमरे मे ले गया। आरोपी कमरे में ले जाकर किशोरी से छेडखानी करने लगा। इससे किशोरी के कपडे भी फट गए। पिड़ता के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने इन लोगों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.