किशोरी को एक लाख में बेचकर कराई शायद, पांच गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौबेपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण कर एक लाख में बेचकर जबरन विवाह कराने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2026 को पीड़िता के चाचा ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी का अपहरण कर उसे जबरन विवाह कराने के उद्देश्य से एक लाख रुपये में बेच दिया गया।जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को ग्राम गोपालपुर से शिवधनी, राहुल भारद्वाज और मैना देवी को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उसी गांव से बुलंदशहर निवासी मोहित और मथुरा निवासी नेम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.