किशोरी को एक लाख में बेचकर कराई शादी, पांच गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौबेपुर की किशोरी को बहलाकर अपहरण कर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बुलंदशहर के युवक से शादी के लिए एक लाख रुपये में बेच दिया गया। प्रकरण में चौबेपुर पुलिस ने पड़ोस के गांव के युवक, युवक के चाचा-चाची, मथुरा निवासी युवक और उसके मामा को गिरफ्तार किया। किशोरी को मुक्त कराकर काउंसिलिंग की गई। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में घटना की जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौबेपुर के लखरांव कमौली निवासी राहुल भारद्वाज, उसके चाचा गोपालपुर कमौली निवासी शिवधनी, चाची मैना देवी, बुलंदशहर के धराऊ (कोतवाली देहात खुर्जा) और मथुरा के बदनपुर खंड मरकटी (सुरीर) निवासी नेम सिंह हैं। डीसीपी ने बताया कि राहुल ने ही लड़के के मामा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.