आगरा, मार्च 25 -- थाना शमसाबाद पुलिस ने किशोरी को एआई से अश्लील वीडियो बनाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी से लगातार छेड़छाड़ कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च 2026 को शमसाबाद थाने में पीड़ित पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस्लामनगर निवासी विनय पुत्र अशोक उनकी नाबालिग बेटी को स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणी करता था। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। विनय फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजता है। विरोध करने पर एआई से किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।मामले की गंभीरता से देखते हुए थाना...