किशोरी को इश्क में फंसाया, दुराचार में गया जेल
आगरा, अगस्त 10 -- मलपुरा के एक युवक को नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाना महंगा पड़ गया। आरोपित उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। घरवालों ने अपहरण का मुकदमा लिखाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उसके बयान हुए तो दुराचार की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को दुराचार, अपहरण और पोक्सो में जेल भेज दिया। मुकदमे में आरोपित की बहन और जीजा भी नामजद हैं। इंस्पेक्टर एत्मादपुर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव मनखेड़ा, मलपुरा निवासी दिनेश कुमार को जेल भेजा गया है। उसकी बहन की ससुराल एत्मादपुर है। दिनेश अपनी बहन की ससुराल आता था। पड़ोसी की 14 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। छह अगस्त को उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने मुकदमा लिखाया। मुकदमे में नामजद आरोपित की बहन और जीजा की भूमिका की जांच की जा रही है। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.