लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर विस्तार में एक किशोरी को व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति लगातार आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेज रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। लगातार मिल रही धमकियों से किशोरी पर मानसिक दबाव बढ़ गया है। परिजनों ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के चाचा व गोमतीनगर विस्तार निवासी अधिवक्ता ने बताया कि उनकी भतीजी को पिछले कई दिनों से अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक व धमकी भरे संदेश आ रहे हैं। बीते तीन मार्च 2026 की शाम अलग-अलग समय पर आए संदेशों में आरोपी ने किशोरी की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से किशोरी मानसिक रूप से परेशान है और परिजनों को किसी अनहोनी की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.