लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। किशोरी के व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। विरोध करने पर उसने किशोरी की अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।गोमतीनगर विस्तार निवासी अधिवक्ता ने बताया कि उनकी भतीजी को पिछले कई दिनों से अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक व धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। अधिवक्ता ने बताया कि बीते 3 मार्च 2026 की शाम अलग-अलग समय पर आए संदेशों में आरोपी ने किशोरी की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से किशोरी पर मानसिक दबाव बढ़ गया है। उन्हें अनहोनी की आशंका है। तहरीर मिलने पर गाजीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.