पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। खेत में मटर तोड़ने के दौरान हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाली किशोरी के मामले में नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नजीरगंज दुर्जनपुर कलां की रहने वाली किशोरी माधुरी अपनी बहन सजनी के साथ 21 जनवरी को खेत में मटर तोड़ने गई थी। आरोप है कि मटर तोड़ने के दौरान माधुरी का गांव की मीरादेवी पत्नी शिवकेस से विवाद हो गया था। मीरा देवी ने गाली गलौज करते हुए माधुरी की पिटाई लगा दी। आरोप है कि मीरा देवी के बेटे ने उसके साथ अभद्रता की। इससे झुब्ध किशोरी माधुरी ने पहले नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे लोगों ने बचा लिया था। इसके बाद घर पहुंचकर किशोरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने माधुरी के पिता श्रीराम की तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.