उन्नाव, अप्रैल 3 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चक कुशहरी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय शांति पुत्री लालचंद का शव गुरुवार दोपहर गांव से 600 मीटर दूर छेदीलाल के आम के बाग में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया तथा पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही नीरज पुत्र देवी प्रसाद पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मृतका शांति के पिता ने गांव के युवक पर आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाया था। जिस पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...