किशोरी को अपने साथ ले गया युवक, तनाव
मेरठ, अगस्त 3 -- सरधना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को दूसरे पक्ष का युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, मामला दो पक्षों से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते गांव में तनाव का माहौल है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीते शनिवार दोपहर में करीब डेढ़ बजे गांव में ही स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि गांव का ही दूसरे पक्ष का युवक उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि वे आरोपी युवक के घर पर इस मामले को लेकर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी घर में रखे सोने-चांदी के जेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.