कौशाम्बी, मार्च 23 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 18 मार्च को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव का सुरेंद्र लोधी बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...