उरई, फरवरी 13 -- कालपी(उरई)। नगर के एक मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में अभियोग दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कॉलोनी में रहता है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने चाचा-चाची के साथ एक अन्य मोहल्ले में रह रही थी। बीती 6 फरवरी को उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने जब अपने छोटे भाई की पत्नी से पूछा तो कोई जानकारी नहीं दी। उसको परिवार के लोगों से जानकारी हुई कि चाचा ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भगा दिया है। मामले को लेकर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन...