अलीगढ़, मार्च 20 -- दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला मुस्लिम माजरा हैवतपुर काेटरा निवासीएक महिला ने बीते बुधवार काे थाना दादाें में एक तहरीर दी है। उसने बताया कि बीते 16 मार्च की रात के समयगांव का ही एक युवक मेरे घर पर आया और मेरी बेटी उम्र 17 वर्ष अपने घर पर सो रही थी। युवक गांव के ही पांच लाेगाें के सहयोग से अपने साथ मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मेरी बेटी घर में रखे 50 हजार रुपये निकालकर ले गयी है। जानकारी हाेने पर बीते बुधवार को उक्त गांव के लाेगाें से शिकायत करने गयी थी। तो सभी लाेगाें ने मुझे गाली-गलौज देते हुए घर से भगा दिया था। उसके कुछ देर बाद इन लोगाे ने एक राय होकर हाथ में लाठी-डंडा लेकर मेरे घर में घुस आये और आते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मेरे साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी। तथा जान से मारने की धमकी...