कौशाम्बी, जनवरी 21 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि 18 जनवरी को वह खेतों की ओर गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आदित्य उर्फ दीपू रैदास पुत्र राजेंद्र रैदास घर में अकेली रही उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपी ने पास के खंडहर में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताया तो वह सन्न रह गई। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। मंगलवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...