मैनपुरी, जून 20 -- औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी को अगवा करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। जमानत पर चल रहे दोनों ही आरोपियों को कोर्ट के निर्देश पर हिरासत में लिया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों को सजा के बिंदु पर आज 22 जून को सुनवाई होगी। औंछा थाना क्षेत्र एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी थी कि 15 जनवरी 2025 को उसकी 13 वर्षीय पुत्री खेतों पर गई थी। जहां से उसे आकाश पुत्र गंगासहाय निवासी हरसारी थाना अलीगंज एटा अपने साथी गुड्डू पुत्र अहिवरन निवासी कठेंगरा औंछा के सहयोग से अगवा कर ले गया। बाद में 28 जनवरी को उसकी पुत्री को पुलिस ने बरामद किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने आरोपियों के खि...