मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी को अगवा करने और मुंबई ले जाकर छेड़खानी करने में नितेश कुमार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को उसे दोषी ठहराया। सजा के बिंदू पर तीन सितंबर को सुनवाई होगी। मामले में विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने आठ गवाहों को पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...